योगीराज में भाजपाइयों की गुंडई चरम सीमा पर सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों ने ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी पर किया जानलेवा हमला।

 

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट।

योगीराज में सत्ता के बल पर भाजपाई कर रहे हैं पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग, जनता द्वारा चुने गए बीटीसी मेंबरों की राय के खिलाफ जबरन ब्लाक प्रमुख के पदों पर कब्जा कर रहे है भाजपाई।

पीलीभीत, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बरखेड़ा से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी नीरज गंगवार पर भाजपाइयों द्वारा किए गए जानलेवा हमले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा की योगी सरकार में सत्ता के नशे में चूर भाजपाई खुलेआम गुंडई पर उतारू है, और पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में मुख दर्शक बना तमाशा देख रहा है। उन्होंने कहा आजादी के बाद से इतिहास में पहली बार देख रहे हैं, प्रशासन में बैठे लोग सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार  सदा किसी की नहीं रहती हैं, आज भाजपा के लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं, और पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है, जनता परिवर्तन के लिए तैयार बैठी है। योगीराज मात्र 6 माह का और है, ऐसे में प्रशासन में बैठे अधिकारियों को समय रहते अपनी मानसिकता बदल लेना चाहिए, क्योंकि 6 माह बाद समाजवादियों की सरकार आएगी तब सपाइयों पर अत्याचार करने वाले और भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका में कार्यरत अधिकारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।




जगदेव सिंह जग्गा ने कहा जनता द्वारा चुने गए बीडीसी मेंबरों को पुलिस प्रशासन और भाजपाइयों द्वारा डरा धमका कर सत्ता के बल पर ब्लाक प्रमुख बना ले। परंतु याद रहे 6 माह बाद उत्तर प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन के साथ ही सपा की सरकार होगी और माननीय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, तब प्रशासन में बैठे अधिकारी भाजपाइयों की कोई मदद नहीं कर पाएंगे। जगदेव सिंह जग्गा ने कहा योगी आदित्यनाथ को याद होना चाहिए की पिछली सरकारों में वह किस तरह पार्लियामेंट में फूट-फूटकर रो रहे थे,

जबकि पिछली सरकारों ने भाजपाइयों के साथ इस तरह का अत्याचार नहीं किया था। जिस तरह भाजपाई सत्ता के नशे में चूर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार कर लोकतंत्र का चीर हरण कर रहे हैं। 

जगदेव सिंह जग्गा ने कहा आज जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, बेरोजगारी, महंगाई, किसान आंदोलन, पेट्रोल, डीजल, गैस, की बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसका जवाब 2022 के चुनाव में जनता देने के लिए तैयार बैठी है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासन में बैठे अधिकारियों और सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों, के साथ ही जनता पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों, व सत्ता के नशे में चूर वह भू माफिया जो ज़बरन जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। उन्हें संवैधानिक तरीके से जवाब दिया जाएगा, बक्शा किसी को नहीं जाएगा, प्रदेश में सपा की सरकार होगी, और कानून का राज होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना