सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन पर मिशन फतेह 2022 में जिले की चारों सीटों पर सपा का कब्जा होगा, जगदेव सिंह जग्गा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन पर मिशन फतेह 2022 में जिले की चारों सीटों पर सपा का कब्जा होगा, जगदेव सिंह जग्गा
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट
पीलीभीत, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिला कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस जन्मदिवस कार्यक्रम में सपा नेताओं ने अपने चहेते नेता की लम्बी उम्र, सेहत और सफलता की कामना की और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उ.प्र. का अगला मुख्यमंत्री बनाने हेतु अधिक से अधिक विधानसभा सीटें जिताने का संकल्प लिया।
इस जन्मदिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने तथा संचालन जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव के जीवन, संघर्ष और समाजवाद पर प्रकाश डालते हुए सभी ने अपने नेता की दीर्घायु, स्वास्थ एंव सफलता की कामना की।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन का सार्थक तोहफा यही होगा कि सभी लोक मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक विधायक चुन कर भेजे जिससे मा. अखिलेश यादव प्रदेश के आगामी मुख्यमंत्री बने। श्री जग्गा ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की अनुशासनहीनता नही बर्दाश्त होगी, यदि किसी की कोई शिकायत या शंका की बात है, तो पहले जिला इकाई के समक्ष प्रस्तुत करें, और सोशल मीडिया पर अनर्गल ब्यानबाजी से बचें। जग्गा ने पूर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव की लम्बी आयु , स्वास्थ एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि अभी से हमें पार्टी हित के बारे में सोचना होगा। जगदेव जग्गा ने जनविरोधी भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में उखाड़ फेंकने का भी आव्हान किया।
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिये अनुशासन में रहकर व एकजुट होकर काम करने का आव्हान किया। और कहा कि यही उनको जम्नदिन का सही तोहफा होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जुल्मों सितम की हद कर दी है, पूरे प्रदेश में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव ही नही चाहती थी, बल्कि वह धन, बल, डी.एम. व पुलिस के द्वारा लोकतंत्र का गला घोंट कर जबरदस्ती कबजा करना चाहती है। भाजपा सरकार को इसका करारा जवाब जनता के द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा।
जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने भी जन प्रिय नेता को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन मनाने के साथ हमें अपने नेता और संगठन को मजबूत बनाना ही होगा। कादरी ने जिला पंचायत चुनाव के बारे में भी बात करते हुए कहा कि सभी के लिये संगठन को सर्वोपरि मानना चाहिये।
जिला कार्यालय पर जन्मदिवस कार्यक्रम मनाने के बाद सपा नेताओं ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को तथा वृद्ध सेवाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण किया।
इसी सिलसिले में पार्टी नेतओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर अपने प्रिय नेता के लम्बी उम्र की कामना की। रक्तदान करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, मेहंदी रजा, सतनाम सिंह, नन्हे चैधरी, मंजीत सिंह व अमनदीप सिंह संधू शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरूण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बालक राम सागर, रामबहादुर यादव, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी, मो. आरिफ, डा. शाने अली, डा. राममूर्ति गंगवार सै. आसिफ अली कादरी, धर्मेश गंगवार, नीरज गंगवार, कमलेश परिहार, गायत्री गंगवार, डिम्पल गौड़, प्रदीप सोनकर, काशीराम सरोज, हाजी लाडले, रामप्रताप गंगवार, पिंटू यादव, दिनेश यादव, अमित पाठक, प्रशांत रवि, अमनदीप सिंह संधू, नन्हे चैधरी, मोहम्मद हनीफ , जिया उल इस्लाम गुडडू, अकबर अंसारी, शरद जायसवाल, मेहंदी रजा, सै. हैदर जाफरी, मंजीत सिंह, अदील अहमद, दीपक वर्मा, शरफुद्दीन नूरी, सतनाम सिंह देओल, आकिल अजीजी, असलम जावेद अंसारी, संजय खान, अनिकेत यादव, संदीप सक्सेना, अनिरुद्ध यादव, अशीष यादव, सुरेश वर्मा, कमाल हसन अंसारी, रिंकू पाण्डे, गुरविंदर गिल, संजय गुप्ता, नरेश कुमार, गोधन लाल वर्मा सहित सैंकड़ों सपा नेता शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952