मिशन 2022, लक्ष्य जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर कब्जा करने के उद्देश्य से विपक्षी दलों के कद्दावर नेताओं को सपा में शामिल करा रहे हैं, जगदेव सिंह जग्गा

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट।


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में समाजवादी पार्टी को लगातार मजबूत कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रहे हैं, सपा जिलाध्यक्ष

लखनऊ, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य सुधीर तिवारी एवं पूर्व बसपा प्रत्याशी व यूनाइटेड आकाली दल (उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड) के अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह कहलो तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष  अखलाक अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में आज 18-07-2021 (रविवार) को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ स्थित मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।



सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने लखनऊ से दूरभाष पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पी.सी.सी. सदस्य सुधीर तिवारी एवं बसपा के पूरनपुर से पूर्व प्रत्याशी व यूनाइटेड आकाली दल (उ.प्र. एवं उत्तराखण्ड) के अध्यक्ष  हरजिन्दर सिंह कहलो तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने आज समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर पहुँच कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  पूर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा में शामिल हुए, और सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव द्वि-दलीय होने की प्रबल संभावना है जिसके तहत भाजपा को हराने में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही जनता का एकमात्र विकल्प है। उन्होंने  बताया कि अन्य दलों से अभी और नेतागण भी उनके सम्पर्क में हैं। जिनहे समय - समय  पर समाजवादी पार्टी में शमिल कराया जायेगा।  जग्गा ने यह भी बताया कि सुधीर तिवारी,  हरजिन्दर सिंह कहलो एवं अखलाक अंसारी के सपा में शामिल होने से जनपद में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी और इसका फायदा आगामी विधान सभा चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा और प्रदेश में आगामी सरकार माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही बनेगी।  

ज्ञात हो कि  सुधीर तिवारी कांग्रेस के 14 वर्षों तक जिलाध्यक्ष रहे हैं, तथा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य थे।

 हरजिन्दर सिंह कहलो बसपा के पुरनपुर से प्रत्याशी रहे हैं, तथा वर्तमान में यूनाइटेड आकाली दल (उ.प्र. एवं उत्तराखण्ड) के अध्यक्ष थे।

 अखलाक अंसारी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं।

पार्टी में अन्य दलों के बड़े नेताओं के शामिल होने से जनपद में हर्ष की लहर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना