अखिल भारतीय किसान सभा गोमिया प्रखंड एवं ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक)तेनुघाट थर्मल के द्वारा संयुक्त रुप से खेती बचाओ- लोकतंत्र बचाओ दिवस का आयोजन किया गया।



किसान संगठनों तथा केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा गोमिया प्रखंड एवं  ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक)तेनुघाट थर्मल के द्वारा संयुक्त रुप से खेती बचाओ- लोकतंत्र बचाओ दिवस का आयोजन किया गया।





इस अवसर पर साडम के कोरोना बाजार में बद्री मुंडा के अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन तंजीम ए इंसाफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनवर रफी ने किया।

                   आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्य समिति के सदस्य एवं ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि किसान विरोधी तीनों काला कृषि कानून यदि कायम रह जाता है तो यह खाद्यान्नों का व्यवसाय करने वाले फॉर्चून,अदानी एप्पल, रिलायंस फ्रेश, पॉपकॉर्न जैसे कारपोरेटो की जीत होगी और खेती पर भी पूंजपतियों का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन सफल होता है, तिनों कानून वापस होते हैं तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और देश और लोकतंत्र दोनों बचेगा।

         श्री महमूद ने कहा कि भाजपा के 7 साल का तानाशाही शासन ने देश के श्रमिक एवं कर्मचारी संगठनों को होमकोरोनटाईन कर दिया है।श्रमिक संगठन केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी कार्रवाइयों के खिलाफ असरदार आंदोलन विकसित नहीं कर पा रहे हैं। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो जैसे मजदूर वाले शहरो की राजनीतिक स्थिति को देखकर श्रमिक आंदोलन की स्थिति को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अब पूरे देशवासियों का भरोसा किसानों पर ही है। सभा को किसान सभा के मौजी लाल महतो,देवानंद प्रजापति तथा आदिवासी महासभा के सोमर मांझी ने भी संबोधित किया।

         आम सभा में यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हालदार के अलावा खुर्शीद आलम, जीतू सिंह, साहिब राम मांझी, जोगेश्वर राम, दिलबर केवट, रंजन कुमार महतो, सुरेश प्रजापति, उर्मिला देवी, मीना देवी, रंजू देवी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।     

     फोटो:-आमसभा को संबोधित करते इफ्तेखार महमूद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह