पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद करेंगे कांग्रेस जन।




बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट

कोविड से प्रभावित लोगों को फल व भोजन वितरण के साथ ही दवाइयों की किट व अन्य सामानों का वितरण करेंगे कांग्रेसी

बरेली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी ने आज एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया की केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कांग्रेस द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। जोकि हम सभी लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा
इस महामारी के बीच में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर पूर्व की भांति इस बार कोरोना महामारी से परेशान जनता को सुरक्षा व जरूरी राहत सामग्रियों की मदद हेतु जनपद के सभी ब्लाकों, तहसीलों, व ग्रामों में समस्त कांग्रेस जन मदद करेंगे। जिसमें सभी कांग्रेस जन कोविड से प्रभावित लोगों को भोजन, फल, व जरूरी दवाओं की किट तैयार करके सभी को कोविड-19 से प्रभावित लोगों को वितरण करेंगे।
अशफाक सकलानी ने बताया हम सभी कांग्रेस जन कोविड से प्रभावित लोगों के लिए भोजन वितरण फल वितरण एवं जरूरी दवाओं की किट तैयार करके उनका वितरण करेंगे व जनपद में ब्लॉक स्तर से ग्राम स्तर तक मास्क वितरण भी करेंगे। इसके साथ ही कोविड-19 मरीजों के परिजनों को अस्पताल में एंबुलेंस चालकों, अंतिम संस्कार वाले स्थलों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को भी भोजन करवाएंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया समस्त कांग्रेस जन जनपद में वैक्सीन पंजीकरण में लोगों की मदद करेंगे। इसके साथ जनपद में कांग्रेस जन ग्राम स्तर तक सैनिटाइजर भी कराएंगे
जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने बताया बरेली में कांग्रेस ने कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर 7217441801 पहले ही जारी कर दिया था। इसके अलावा जनपद के हर ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में मदद हेतु ब्लॉक हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे हैं। जो कोविड-19 से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहां इस आपदा के समय में सत्ताधारी पार्टी भाजपा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज न अस्पताल में बेड मिल रहा है, न ऑक्सीजन मिल रहा है। जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। और मरने के बाद शमशान में जगह भी नहीं मिल रही है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। कि लोग मृत शबों को गंगा में बिना अंतिम संस्कार के बहाने पर मजबूर हुए हैं।
जिलाध्यक्ष अशफाक सकलानी ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह झूठी कहानी गढ़ कर कह रही है। कि सब सही है। जहां हाई कोर्ट ने भी सरकार को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने कहा इधर बरेली में भी प्रशासनिक अधिकारी जहां जनता का फोन नहीं उठा रहे हैं। वही केंद्रीय मंत्री का फोन भी अधिकारी नहीं उठाते हैं। सरकार भी जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी पूर्व की भांति आगे आकर बरेली में लोगों की मदद कर रही है। और कांग्रेस पार्टी जनपद के सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्य एक जिला पंचायत सदस्यों के घर घर जाकर अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के बधाई संदेश को पहुंचा कर मुबारकबाद भी दे रही है। और प्रत्येक गांव में कोरोनावायरस से हुई अकाल मृत्यु का दंश झेल रहे मृतकों के परिवारजनों से मिलने का काम भी कर रही है। इस आपदा के अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रत्येक पीड़ित परिवार व आम जनता के साथ खड़ी है।
पत्रकार वार्ता में जिला प्रवक्ता राज शर्मा, सुनील मनचंदा, तारा चंद चौधरी, हाजी इस्लाम बब्बू , जुनेद हसन खान एडवोकेट, चेयरमैन इलियास अंसारी आदि उपस्थित रहे।
 



 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह