नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरेली में पति पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही थी। जिसमें लड़का पक्ष ने फायरिंग कर दी जिससे लड़की के पिता और चाचा की मौत हो गई।








 नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरेली में पति पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही थी। जिसमें लड़का पक्ष ने फायरिंग कर दी जिससे लड़की के पिता और चाचा की मौत हो गई।


बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से यूपी प्रभारी मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट।


मौके पर एसएसपी बरेली रोहित सजवाण ने पहुंचकर नवाबगंज पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए

मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई क्षेत्र में दहशत का माहौल है

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की तहसील नवाबगंज की कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव जरेली में पंचायत के दौरान हिंसक बारदात हो गई। जिसमें दो लोगो की गोली लगने से जान चली गई जबकि आधे दर्जन से अधिक छर्रे लगने से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के जरेली गांव में पति पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान लड़का पक्ष लड़की पक्ष पर हिंसक हो गया। लड़के पक्ष ने अंधाधुंध गोली चला दी। जिसमे लड़की के पिता हैदर अली, चाचा गुलशन अली की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी के साथ कई थानों के फोर्स भी पहुंच गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरेली में पति पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमे लड़की के पिता और चाचा की मौत हो गई साथ ही कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पंचायतनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है शवों को पीएम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह