किसान आंदोलन के 6 माह पूरा होने के अवसर पर पेटरवार स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में किसान आंदोलन पर एक रंगीन फोल्डर का लोकार्पण किया गया

 किसान आंदोलन के 6 माह पूरा होने के अवसर पर पेटरवार स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में किसान आंदोलन पर एक रंगीन फोल्डर का लोकार्पण किया गया

फोटो:-लोकार्पण करते हुए इफ्तेखार महमूद, पंचानन महतो,चन्द्रशेखर झा एवं अन्य।


। यह फोल्डर झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद द्वारा लिखा गया है तथा अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो द्वारा प्रकाशित किया गया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव एवं श्रमिक नेता चंद्रशेखर झा ने फोल्डर का परिचय कराते हुए कहा कि इस फोल्डर से किसान आंदोलन के संबंध में जो तथ्यहीन एवं भ्रमक बाते सत्ता पक्ष के द्वारा फैलाया गया है वह दूर हो जाता है। सर्वसाधारण के लिए यह फोल्डर काफी सूचनावर्धक है।

                        उपर्युक्त अवसर पर इफ्तेखार महमूद ने किसान आंदोलन से लोगों को जुड़ने का आव्हान करते हुए 26 मई को आयोजित राष्ट्रव्यापी काला दिवस को सफल बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम को पंचानन महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में किसान सभा के जिला महासचिव महेंद्र मुंडा, विस्थापित नेता उमा चरण रजवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद सदस्य श्री अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, निजाम अंसारी, मोहिद्दीन अंसारी, के अलावा सुरेश प्रजापति भी उपस्थित थे।

        

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह