आज उत्तर पूर्वी जिला दो दिवसीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन अपेक्षित श्रेणी के साथ अम्बिका पैलेस भजनपुरा पर संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने की

 आज उत्तर पूर्वी जिला दो दिवसीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन अपेक्षित श्रेणी के साथ अम्बिका पैलेस भजनपुरा पर संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने की


कार्यकारिणी का प्रारंभ दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम के साथ किया गया। सर्वप्रथम पिछली कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन हुआ उसके बाद उद्घाटन सत्र जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कानून 1991 में संशोधन का विरोध अनावश्यक है। उत्तर पूर्वी जिला भाजपा की  कार्यकारिणी की बैठक आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून 1991 में प्रस्तावित संशोधनों के किए जा रहे विरोध की निंदा करती है। दिल्ली सरकार का वर्ष 2021 और 22 का बजट एक छलावा है। उत्तर पूर्वी जिला भाजपा के कार्यकारिणी में दिल्ली सरकार से मांग करती है कि निगम के बकाया फंड के 13000 करोड रुपए जारी करें और निगम से राजनीतिक द्वेष छोड़े। राजनीतिक प्रस्ताव की चर्चा करते हुए पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली में दिल्ली सरकार के निकम्मेपन और अराजकता के कारण पर्यावरण एवं प्रदूषण की समस्या बढ़ती चली जा रही है। आज केजरीवाल दिल्ली को नशा की नीति के तहत नशा का अड्डा बनाना चाहते हैं इसीलिए हर वार्ड में उन्होंने शराब की दुकान खोलने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सभी मंडल अध्यक्षों ने अपना व्रत प्रतिवेदन रखा और उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों को सभी के समकक्ष उनके द्वारा बनाई साप्ताहिक बैठक के रजिस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने कहा कि सरकार नगर निगम से राजनीतिक द्वेष रख रही है। दिल्ली में निगम द्वारा कॅरोनाकाल मे किये गए सेवा कार्यों की प्रशसा की। दिल्ली में जल का संकट मंडरा रहा है और दिल्ली जल बोर्ड में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दिल्ली की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के साथ ही नए शिक्षा बोर्ड की स्थापना का सरकार का प्रस्ताव निंदनीय है। जिला के प्रथम दिन की कार्यकारिणी में बृजेश राय कौशल मिश्रा सह प्रभारी सतीश गर्ग पूर्व जिला अध्यक्ष महक सिंह सीताराम गुप्ता सेंडिंग कमेटी चेयरमैन सतपाल फैसला  केके अग्रवाल  संजय त्यागी गुलाब सिंह राठौर डॉ यूके चौधरी राजेंद्र अग्रवाल दिनेश धामा सचिन मावी बृजेश सिंह मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान पूनम चौहान सत्यदेव चौधरी व राजा इकबाल सुरेंदर सिंह बिट्टू   समस्त प्रदेश जिला व मंडल के अध्यक्ष महामंत्री और अपेक्षित श्रेणी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना