भारतीय जनता पार्टी ने चौहान बांगर उपचुनाव में गति देते हुए बुलाई गई मीटिंग



 उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौहान बांगर उपचुनाव में गति देते हुए भाजपा द्वारा बुलाई गई अतिमहत्वपूर्ण और विशेष चुनावी बैठक विधायक व चुनाव इंचार्च अजय महावर ने कहा कि खिलेगा कमल जीतेगा चौहान बांगर। 41-E उपचुनाव निरंतर आगे बढ़ता हुआ और इसकी समीक्षा बैठक के दौरान जिस हिसाब का माहौल चल रहा है उस पर चर्चा करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। लोगों का उत्साह और जोश देखकर यह लगता है कि इस बार चौहान बांगर में भारतीय जनता पार्टी कमल खिलाने जा रही है। सभी 11 खंडों पर और 59 समितियों पर घर घर जाकर सूची बद्ध तरीके से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने कहा लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद नाज़िर अंसारी अमरोही को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। क्षेत्र के माहौल को देखकर और मीडिया के सुर्वे से ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा अन्य पार्टियों से ज्यादा भारी है। इससे पूर्व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नकारात्मक राजनीति और क्षेत्र में किए गए नुकसान को देखते हुए उपचुनाव में संभवत भारतीय जनता पार्टी अच्छी बढ़त बनाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। प्रभारी सत्य नारायण गौतम ने कहा कि ना ही तो आम आदमी पार्टी के विधायक या पार्षद ने कोई श्री क्षेत्र का विकास किया है और ना ही कांग्रेस ने। चौहान बांगर की हर गली को हर मोहल्ले को उत्तम बनाने का कार्य भाजपा ही कर सकती है। मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान ने कहा कि जिस प्रकार इस बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात में नगर निगम चुनाव में  क्या हो रहा है 219 मुसलमान प्रत्याशियों को टिकट दिया गया और वह निर्विरोध जीत कर आए  जम्मू और कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया। इससे यह प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी को हर वर्ग पसंद करता है और देशव्यापी विकास की लहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही संभव है। निखत अब्बास ने कहा कि सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्व समाहित, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय, सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर भारतीय जनता पार्टी चौहान बांगर में भी कमल खिलाएगी। ऐसी सोच के साथ आने वाली 28 तारीख को रिकॉर्ड तोड़ मतदान होगा और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट पड़ेंगे। युवा वर्ग महिलाएं बुजुर्ग सभी उत्साहित हैं और नए परिवर्तन के साथ एक  नया इतिहास लिखने की ताकत रखते हैं। आज की इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण लगन शील कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका हर कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लग्न के लिए देश और दुनिया भर में जाना जाता है। समर्पण की भावना भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता में देखने को मिलती है। बैठक में राजेंद्र अग्रवाल, संजय त्यागी, के के अग्रवाल, पूनम चौहान, मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान, हरीश शर्मा, बिलाल जैदी, सारिका गुप्ता, रियाजुद्दीन भारती, मोहम्मद जावेद, सूफिया फिरदौस, डॉ सहदाव, वसीम वारसी, तबस्सुम समस्त टीम उपस्थित रही व समस्थ खंड प्रमुख समिति अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व अपेक्षत श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह