आकाश बंसल हिंदू आर्मी बागपत के जिलाध्यक्ष बने
बागपत। विवेक जैन
हिन्दू आर्मी के संस्थापक मनीष यादव ने बड़ौत निवासी आकाश बंसल को हिन्दू आर्मी जनपद बागपत के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर आकाश बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हिन्दू आर्मी के संस्थापक मनीष यादव ने उन पर विश्वास करते हुए उन्हें जो बागपत जिला अध्यक्ष की बागडोर सौंपी है, वह उनकी आशा व उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और संगठन की रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
जल्द ही वह जनपद बागपत में हिन्दू आर्मी की कार्यकारिणी का गठन करेंगे। बताया कि हिन्दू आर्मी राष्ट्र की प्रगति व नव निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके मनोनयन पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952