शिवपाल सिंह यादव ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले अगर मेरी बात मान ली होती तो आज सत्ता में होते विपक्ष में नहीं?

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

सीएम योगी मेहनती हैं,वह संत भी हैं, प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं| परंतु यह अकेले संभव नहीं है, शिवपाल यादव

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में  एकजुटता के बहाने सपा सुप्रीमो नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि विपक्ष में बैठे लोगों ने उनका साथ दिया होता तो हम सत्ता में होते और सस्ता वाले विपक्ष में बैठे होते|

प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तारीफ करते हुए कहा कि वह मेहनती है| एक संत भी है| वह प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, परंतु यह अकेले संभव नहीं है| जिसके लिए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष को एक साथ होकर चलना होगा|

शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव की और इशारा करते हुए कहा कि अगर इधर वाले मेरा साथ ले लेते तो आज वे (सपा) सत्ता पक्ष में बैठे दिखाई देते| शिवपाल ने कहा एकजुटता में ताकत होती है| तैयार दो साल पहले पार्टी बनाई थी, चुनाव के दौरान 100 प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने की तैयारी भी थी| अगर सपा ने इनमें से कुछ को टिकट दे दिया होता तो आज विपक्ष में बैठने वाले सत्ता में बैठे होते|

शिवपाल यादव के यह कहने पर सफाई सकते में आ गए तो वही भाजपाइयों ने मेज़ थपथपाई| फ्री राशन की चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आप राशन दीजिए, लेकिन इतना मत कीजिए कि लाभार्थी आलसी हो जाए और काम धंधा भी छोड़ दें| शिवपाल यादव ने कहा बुजुर्गों की मदद कीजिए, लेकिन नौजवानों को आलसी मत बनाइए| उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए कहा कि नौकरशाह आंकड़ों में उलझा देते हैं| जबकि विधायकों की जनता के प्रति जवाबदेही होती है| उन्होंने सवाल किया की क्या जनप्रतिनिधि को थाने, तहसील में सम्मान मिलता है? शिवपाल ने आक्रोश जताते हुए कहा की अधिकारियों की हालत यह है कि विधायकों के फोन तक नहीं उठाते हैं| ऐसे में जनता के प्रति अधिकारियों का रवैया क्या होगा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना