केंद्रीय उप श्रम आयुक्त के द्वारा हस्तक्षेप करने के कारण ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के द्वारा प्रस्तावित 31 मई 2022 का सामूहिक छुट्टी (हड़ताल) का प्रोग्राम किया स्थगित|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

 नई दिल्ली, ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन कि 31 मई को होने वाली हड़ताल के स्थगित होने की जानकारी धर्मवीर मंडल सचिव दिल्ली द्वारा दी गई| मंडल सचिव धर्मवीर के अनुसार  केंद्रीय  उप श्रम आयुक्त  दिल्ली के द्वारा हमारे मामले में हस्तक्षेप करने के बाद केंद्रीय पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारियों  की एक ऑनलाइन CEC बैठक आयोजित की गई और सुलह के बारे में चर्चा की गई।


उप मुख्य श्रम आयुक्त (सी), दिल्ली, ने हमारे स्ट्राइक नोटिस के संबंध में हस्तक्षेप किया है|

 हमारी मांगों पर रेलवे प्रबंधन ने जवाब प्रस्तुत किया।  त्रिपक्षीय चर्चा (एस्मा प्रतिनिधि ,रेल प्रशासन  एवं केंद्रीय श्रम आयुक्त दिल्ली) के दौरान डिप्टी सीएलसी ने दोनों पक्षों को सुना और हमारी पूरी मांगों को सुनने के बाद , डिप्टी सीएलसी ने एसोसिएशन से 26/5/22 को लिखित में हमारी मांगो का विवरण देने के लिए कहा, और 30.05.2022 को विस्तृत चर्चा का आश्वासन दिया।

इस बीच, डिप्टी सीएलसी ने इस मुद्दे को निपटाने का आश्वासन दिया और एसोसिएशन से 31.05.2022 को प्रस्तावित स्ट्राइक को सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुवे स्थगित करने का अनुरोध किया।

अगली त्रिपक्षीय वार्ता बैठक 30.05.2022 को उप सीएलसी के चैंबर में आयोजित की जाएगी।

मा. MOSR जी ने भी हस्तक्षेप किया और दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई है।

डिप्टी सीएलसी (सी) के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं पब्लिक हित  को ध्यान में रखते हुए, एक्शन कमेटी, एस्मा ने 31 मई 2022 को निर्धारित हड़ताल पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। यदि 30 मई त्रिपक्षीय वार्ता  से वांछित परिणाम नहीं मिलते हैं, तो हमारी एक्शन कमेटी की एक कम समयावधि वाली सूचना पर स्ट्राइक के साथ आगे बढ़ेंगे।

अतः संपादक महोदय से अनुरोध  तथा सूचनार्थ है कि... 31.05.2022 को स्ट्राइक पर जाने का AISMA का निर्णय स्थगित (पोस्ट पॉन्ड) कर दिया है।पूरे भारतवर्ष में लगभग 70 से 80% सामूहिक छुट्टी की प्रार्थना पत्र एकत्रित हो चुकी है और अपने अपने मंडल में मंडल सचिव के पास उपलब्ध है वार्ता विफल होने पर पुण अग्रिम कार्रवाई के लिए हम तैयार रहेंगे। सिस्टर ट्रेड यूनियनों, सभी केडर एसोसिएशन ,प्रेस और मीडिया, वयोवृद्ध नेताओं, सेवानिवृत्त एसएम और अन्य सभी का हार्दिक धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना