आज उत्तर पूर्वी जिला भाजपा कार्यालय यमुना विहार दिल्ली पर प्रेस वार्ता का आयोजन

 आज उत्तर पूर्वी जिला भाजपा कार्यालय यमुना विहार दिल्ली पर प्रेस वार्ता का आयोजन


किया गया जिसमें प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक अजय महावर ने कहा भाजपा के ब्रह्मपुरी पार्षद राजकुमार बल्लन अपने पूर्व नियोजित गतिविधियों के कारण व अति महत्वकांक्षी विचारधारा के कारण उन्होंने है फैसला कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है परंतु उनकी इन खेतों के कारण उनका कहीं भी स्थाई होना संभव नहीं लगता है। पार्टी ने उनको बहुत कुछ दिया है तीन बार दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष रहे जिला अध्यक्ष रहे दो बार उन्होंने निगम चुनाव लड़े एक बार करावल नगर से एक बार ब्रह्मपुरी से दो बार शिक्षा समिति के अध्यक्ष रहे पार्टी ने उनको निरंतर मान सम्मान ही दिया है। निरंतर पर्दे के पीछे से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे उन्होंने इससे पूर्व कई चुनावों में विपरीत काम किया और आज वह जो भी आरोप लगा रहे हैं वह मिथ्या है और निराधार है। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के दौरान उनका पार्टी की रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज नहीं है और वह लगातार सम्मान देने के बावजूद भी बैठकों से दूर रह रहे थे। यह तो स्पष्ट है कि वह सिर्फ अपना निजी हित देखते हैं। पार्षद रहते हुए वह कार्यकर्ताओं पर भी दोहन कर रहे थे। आज ब्रह्मपुरी वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता खुश हैं। भाजपा छोड़कर आज उन्होंने हम पर अहसान किया है क्योंकि उन्होंने निजीस्वार्थ वशीभूत होकर आप पार्टी में शामिल हुए है। इस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा महामंत्री डॉ यू के चौधरी जिला मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान प्रभारी अर्जुन गुप्ता हरीश शर्मा ब्रह्मपुरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया आलोक महावर आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना